लापता युवक का कुएं में मिला शव:श्रावस्ती निवासी युवक बहराइच में मृत मिला, होली खेलने घर से निकला था

लापता युवक का कुएं में मिला शव:श्रावस्ती निवासी युवक बहराइच में मृत मिला, होली खेलने घर से निकला था

बहराइच के हुजूरपुर इलाके में एक कुएं से दो दिन से लापता युवक का शव मिला है। युवक श्रावस्ती जनपद का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रावस्ती जनपद के कटरा थाना क्षेत्र का रहने वाला ऋषभ नामक युवक दो दिन पहले होली खेलने के लिए अपने घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा बाजार के पास एक कुएं में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। युवक मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान ऋषभ के रूप में होने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऋषभ श्रावस्ती से बहराइच कैसे पहुंचा। हुजूरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *