महेंद्रगढ़ में रेलवे लाइन के पास मिला शव:झाड़ियों में पड़ा था, भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे; पहचान नहीं हो पाई

महेंद्रगढ़ में रेलवे लाइन के पास मिला शव:झाड़ियों में पड़ा था, भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे; पहचान नहीं हो पाई

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कनीना-डहीना रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति ने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। GRP पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। GRP पुलिस चौकी की आईओ भतेरी ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद डहीना रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कनीना-डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा हुआ था। भगवा रंग के कपड़ों में मिला शव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में लगभग 65-70 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। मृतक ने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे और गले में भी भगवा रंग का एक कपड़ा डाल रखा था। उसकी कद लगभग 5 फुट 11 इंच, रंग सांवला और चेहरा गोल बताया गया है। शव के पास उसके ओढ़ने के कपड़े भी मिले। मृतक की पहचान नहीं आईओ भतेरी ने बताया कि उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने शव को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के मोर्च्युरी हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *