औरंगाबाद में माता-पिता को बेटे ने पीटा:सिर पर रॉड से हमला, चचेरे भाई के साथ नशे की हालत में घर पहुंचा था

औरंगाबाद में माता-पिता को बेटे ने पीटा:सिर पर रॉड से हमला, चचेरे भाई के साथ नशे की हालत में घर पहुंचा था

औरंगाबाद में होली के दिन एक युवक ने अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान विजय साव और सविता देवी के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास की है। घायल विजय साव ने बताया कि त्योहार मनाने के बाद घर में बैठा हुआ था। इस बीच मेरा बेटा राजू साव अपने चचेरे भाई सोनू के साथ वहां पहुचा। दोनों नशे की हालत में था। मेरे साथ बहसबाजी करने लगा। मारपीट करने पर उतारू हो गया। जब मेरी पत्नी बीच-बचाव करने आई तो लोहे रॉड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। देवर के घर नहीं जाने पर मारा सविता देवी ने बताया कि मेरे पति का उने भाई के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा है। जिसके कारण हम लोग उनके घर होली मनाने नहीं गए। इसी बात को लेकर मेरा बेटा राजू नाराज हो गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जख्मी दंपति ने अपने बेटे के खिलाफ एफआईआर के लिए थाना में आवेदन देने की बात कही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में होली के दिन एक युवक ने अपने माता-पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों की पहचान विजय साव और सविता देवी के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास की है। घायल विजय साव ने बताया कि त्योहार मनाने के बाद घर में बैठा हुआ था। इस बीच मेरा बेटा राजू साव अपने चचेरे भाई सोनू के साथ वहां पहुचा। दोनों नशे की हालत में था। मेरे साथ बहसबाजी करने लगा। मारपीट करने पर उतारू हो गया। जब मेरी पत्नी बीच-बचाव करने आई तो लोहे रॉड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। देवर के घर नहीं जाने पर मारा सविता देवी ने बताया कि मेरे पति का उने भाई के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा है। जिसके कारण हम लोग उनके घर होली मनाने नहीं गए। इसी बात को लेकर मेरा बेटा राजू नाराज हो गया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जख्मी दंपति ने अपने बेटे के खिलाफ एफआईआर के लिए थाना में आवेदन देने की बात कही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *