दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार भाईयों की मौत, होली में मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार भाईयों की मौत, होली में मचा कोहराम

Farrukhabad Road Accident: फर्रुखाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों तत्काल डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वह हादसा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी गांव के पास हो गया।‌ जब 35 वर्षीय सतीश पुत्र आनंद प्रकाश और 40 वर्षीय सोनू पुत्र सुखबीर सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने डायल 112 पर दी जानकारी

घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सनी मिश्रा ने निरीक्षण करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था, अस्पताल की तरफ भागा।

क्या कहती है मोहम्मदाबाद पुलिस?

परिजनों ने बताया कि मृतक सतीश और सोनू जयपुर में गाड़ी चलाने का काम करते थे, जो होली पर गांव आए थे। सोनू का परिवार कानपुर में रहता है, जिसकी एक 10 साल की बेटी सोलानी भी है। मोहम्मदाबाद थाना की मदनपुर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह घटना की जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *