वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था भारत और इंग्लैंड का आखिरी टी20, संजू ने बनाए थे इतने रन, इंग्लिश टीम कभी नहीं भूल सकती वो मैच

वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला गया था भारत और इंग्लैंड का आखिरी टी20, संजू ने बनाए थे इतने रन, इंग्लिश टीम कभी नहीं भूल सकती वो मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। 2 फरवरी 2025 को खेले गए इस मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया था। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार थी। 

India Vs England, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह लगातार तीसरी बार है, जब इंग्लैंड और भारत की टीम सेमीफ़ाइनल में भिड़ने जा रही हैं।

150 रनों के विशाल अंतर से हारा था इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था। 2 फरवरी 2025 को खेले गए इस मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया था। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार थी।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक ने मात्र 54 गेंदों पर 135 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे। यह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी मात्र 37 गेंदों में पूरी की, जो भारत के लिए तीसरी सबसे तेज टी20 शतक है।

अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने सात गेंद पर 16 रन बनाए थे, शिवम दुबे ने 30 रन और तिलक वर्मा ने 24 रन बनाए। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा जोफ्रा आर्चर समेत चार गेंदबाजों की इकोनॉमी रेट 13 से अधिक रही। ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए, लेकिन वे भी महंगे साबित हुए।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत फिल साल्ट ने तेज की, जिन्होंने 23 गेंदों पर 7 चौके, 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। लेकिन साल्ट के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी पूरी तरह ढह गई। 11वें ओवर में ही टीम 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। अभिषेक ने अपनी एक ओवर में 2 विकेट लेकर मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *