फाजिल्का के सलेमशाह रोड पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई की देखरेख डीएसपी राकेश कुमार द्वारा की जा रही थी, कि इसी दौरान सलेमशाह की ओर से बुलेट बाइक पर सवार एक युवक आया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाय नाकाबंदी से बुलेट को भगा ले गया। हालांकि डीएसपी ने तुरंत अगले नाके पर अलर्ट किया। जहां पुलिस ने बुलेट चालक को पकड़ लिया। डीएसपी का कहना है कि मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सलेमशाह रोड, एमआर एनक्लेव के नजदीक, बाधा टी पॉइंट, सलेमशाह फाटक, एचडीएफसी चौंक सहित कई जगह नाकाबंदी की गई है। पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह है कि अब तक कई नाकों पर पुलिस ने रिकवरी की है और आरोपियों को भी पकड़ा है। इसी के तहत नाकों पर वाहनों को रोक चेकिंग भी की जा रही है। जिसमें ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान प्रक्रिया के तहत एक्शन लिया जा रहा है। तेज रफ्तार से आ रहे युवक को रोकने का प्रयास डीएसपी राकेश कुमार, देर शाम पुलिस पार्टी के साथ सलेमशाह रोड पर नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान सलेमशाह गांव की ओर से बुलेट बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से आ रहा था। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा लिया, लेकिन वह मौके से बुलेट बाइक भगा ले गया। उन्होंने तुरंत आगे के नाके पर डीएसपी अविनाश चंद्र को फोन पर सूचित करते हुए बुलेट बाइक चालक को रोकने के लिए कहा। जहां उनके द्वारा उसे रोक लिया गया। डीएसपी राकेश कुमार का कहना है मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दो टूक साफ किया कि पुलिस नाकों से भागने का प्रयास न करें। पुलिस पीछा करके या फिर आगे से घेर ही लेगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।


