मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया; टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड फाइनल में; होली पर मुखौटा पहनकर पत्नी का गला रेता

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया; टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड फाइनल में; होली पर मुखौटा पहनकर पत्नी का गला रेता

नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका के हमले की है। जिसमें 80 से ज्यादा सैनिक मारे गए। दूसरी खबर बिहार से है, जहां नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 2025 में GEN-Z प्रदर्शन के बाद यह पहला चुनाव है। 2. टी-20 वर्ल्डकप में दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला, श्रीलंका के पास डुबो दिया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के पांच दिन हो गए हैं। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत ‘IRIS देना’ को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 80 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाया। फरवरी में भारत आया था ईरानी जहाज: जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था। जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स… अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात होने वाला समारोह टाल दिया गया है। ईरान के खिलाफ युद्ध से इजराइल को हर हफ्ते 2.9 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। ईरानी मंत्री बोले- ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी परमाणु बातचीत के बीच हमला करके डिप्लोमेसी के साथ धोखा किया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं, बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। बुधवार शाम इसे लेकर सीएम आवास पर अहम बैठक हुई। इसमें संजय झा और विजय चौधरी मौजूद रहे। विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। पार्टी नेता नहीं चाहते कि नीतीश जाएं: बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश दिल्ली जाएं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों पर रिएक्शन चिराग पासवान ने कहा, ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं है। ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में हमारी सरकार बिहार में चल रही है। पप्पू यादव बोले- जब जनादेश नीतीश जी को CM बनाए रखने के लिए आया था तो 3 महीने में BJP उसका हरण क्यों कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… 3. भारत में CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं, कतर में गैस उत्पादन बंद मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश कतर अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट में प्रोडक्शन रोक चुका है। भारत में 40% सप्लाई घटी: भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही रुक गई है और घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) यानी करीब 2.7 करोड़ टन सालाना कतर से ही आयात करता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. इजराइल-ईरान जंग,भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया, जेद्दा से 200 यात्री आए अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। जंग के चलते एयरस्पेस पूरी तरह बंद: युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर ​दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. UP में होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की, मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका शाहजहांपुर में होली के दिन पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ था। वारदात के दौरान मारपीट में पति खुद भी अधमरा हो गया। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तब से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने महिला के घर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… 6. न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में, फिन एलन ने सबसे तेज शतक लगाया न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। मैच के हाईलाइट्स: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया। एलन का सबसे तेज शतक: फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 बॉल पर शतक लगाया था। पूरी खबर पढ़ें… 7. सोना ₹4923 सस्ता, ₹1.62 लाख पर आया; चांदी एक दिन में 18 हजार रुपए सस्ती हुई 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,923 रुपए घटकर ₹1.62 लाख पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 18,501 रुपए गिरकर ₹2.71 लाख पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। 34 दिन में 13 हजार गिरा: इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2026 को सोने की दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 13,573 रुपए सस्ता हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मथुरा की 150 साल पुरानी जूता-चप्पल मार होली मथुरा में 150 साल पुरानी जूता-चप्पल मार होली खेली गई। इस अनूठी होली में बड़े-बुजुर्ग अपने से छोटों को जूता या चप्पल मारकर आशीर्वाद देते हैं। इसे अपमान नहीं, बल्कि स्नेह, शुभकामना और संस्कारों का प्रतीक माना जाता है। ये परंपरा अंग्रेजों के अत्याचारों के विरोध में शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- भारत के पास 45 दिन का तेल रिजर्व मौजूद, ईरान जंग इससे ज्यादा चली तो क्या होगा; क्या कोई बैक-अप ऑप्शन है 2. भास्कर एक्सप्लेनर- तुर्किये से आई ‘गुजिया’ होली का हिस्सा कैसे बनी:भांग, रंग और पिचकारी की भी अनोखी कहानी; ब्रिटिशर्स कैसे मनाते थे होली 3. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- नाम बदलकर अबू सलेम ने मोनिका बेदी से बढ़ाई नजदीकियां: US में नौकरों जैसा सलूक किया, एक्ट्रेस बोलीं- गिरफ्तारी से खुशी मिली 4. नेपाल से भास्कर- चुनाव में फेक वीडियो, PM मोदी-अमिताभ बच्चन मांग रहे वोट: इस बार बालेन सरकार के आसार, बहुमत लायक सीटें किसी को नहीं 5. रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड को होली खेलना पसंद नहीं: मुझे रंगों से बहुत प्यार है, क्या करूं, अपना मन मार लूं या पति से झगड़ा करूं? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *