घर में सो रहे युवक पर हमला, पीट-पीटकर की हत्या:बर्थ-डे पार्टी में हुआ था मुंहवाद, रिश्तेदारों के सामने बेइज्जती का बदला लेने की हत्या

घर में सो रहे युवक पर हमला, पीट-पीटकर की हत्या:बर्थ-डे पार्टी में हुआ था मुंहवाद, रिश्तेदारों के सामने बेइज्जती का बदला लेने की हत्या

ग्वालियर में घर घुसकर सो रहे युवक पर बाप-बेटे समेत तीन हमलावरों ने लाठी-लुहांगी से हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से युवक के हाथ-पैर, सिर और सीने पर वार किए। इसके बाद हमलावर बंदूक से गोलियां चलाते हुए भाग गए। घटना 03 मार्च की रात 11.30 बजे बिजौली के सरसपुरा गांव की है। घायल को परिजन गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान बुधवार को घायल ने दम तोड़ दिया है।
पता लगा है कि मृतक, हमलावर के नाती के बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां किसी बात पर मुंहवाद हो गया था। उस समय तो रिश्तेदारो के बीच बात आई गई हो गई, लेकिन रात को हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। ग्वालियर के बिजौली थाना स्थित सरसपुरा गांव में गब्बर सिंह का टोला निवासी 45 वर्षीय रामसेवक उर्फ बल्ली पुत्र गब्बर सिंह गुर्जर पेशे से किसान था और शराब पीने का आदी था। मंगलवार को गांव में ही रहने वाले ऑफिसर गुर्जर उर्फ मुन्ना के घर पर नाती का बर्थ-डे समारोह था। समारोह में रामसेवक भी न्यौता खाने गया था।
रात 8 बजे वह लौटकर आया और घर की बैठक में सो गया। कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई रामअख्यतार सिंह व कल्याण सिंह भी सो रहे थे। रात 11.30 बजे ऑफिसर गुर्जर उर्फ मुन्ना, उसका बेटा विनोद गुर्जर निवासी सरसपुरा व एक रिश्तेदार संतीश गुर्जर निवासी बांके का पुरा गोहद भिंड पहुंचे। ऑफिसर के हाथ में बंदूक थी और विनोद, सतीश लाठी व लुहांगी पकड़े गए हुए थे। तीनों ने बिना कोई बात किए रामसेवक पर सोते में ही हमला कर दिया।
आरोपियों ने सिर, सीना, पेट व हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ वार किए। रामसेवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके भाई जागे जब तक तो हमलावर उसकी बुरी हालत कर चुके थे। भाइयों को कमरे में पहुंचने पर ऑफिसर, विनोद व सतीश बंदूक से गोलियां चलाते हुए भाग गए।
बर्थ-डे पार्टी में टशन में हुआ मुंहवाद
ऐसा पता लगा है कि मृतक व हमलावर ऑफिसर सिंह गुर्जर में बातचीत होती थी। यही कारण था कि ऑफिसर के नाती के बर्थडे में मंगलवार की रात रामसेवक गया था। वहां खाना खाने के दौरान दोनों के बीच में मुंहवाद हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *