Weather Update Today: राजस्थान में टेंप्रेचर सामान्य से ऊपर ! 4 दिन से लगातार वृद्धि

Weather Update Today: राजस्थान में टेंप्रेचर सामान्य से ऊपर ! 4 दिन से लगातार वृद्धि

Weather Update Today मार्च का महिना शुरू ही हुआ है लेकिन राजस्थान में गर्मी के तेवर अभी से तीखे नजर आने लगे हैं। 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक हर दिन अधिकतम तापमान का ग्राफ चढ़ रहा है हालांकि न्यूनतम तापमान में अभी आंशिक उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान लगातार बाड़मेर में दर्ज किया जा रहा है। रेगिस्तानी क्षेत्र के इस जिले में 1 मार्च को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2 मार्च को बढ़कर 37.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। 3 मार्च को बाड़मेर का पारा 38.3 तक जा पहुंचा। वहीं 4 मार्च को बाड़मेर का अधिकतम तापमान और वृद्धि के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में 14 स्थानों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। 4 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर का 37.6 डिग्री सेल्सियस, फलौदी 37.4, बीकानेर 37, पिलानी 36.9, पाली 36.8, वनस्थली 36.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू 36.5 डिग्री सेल्सियस, जालोर 36.4, चित्तौड़गढ़ 36.2, श्रीगंगानगर, लूणकरनसर और डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 36.1 दर्ज किया गया है। प्रदेश में बाड़मेर का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,फलौदी का 22.6 डिग्री सेल्सियस जबकि जैसलमेर 20.5, जयपुर और बीकानेर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब आपको ग्राफिक्स के जरिए दिखाते हैं कि कैसे प्रदेश के सात संभागों में अधिकतम तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *