मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के करपिया गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। इस घटना में 60 वर्षीय नरेश पुत्र द्वारका प्रसाद घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह विवाद प्रियांशु पुत्र पप्पू चौहान और गोपाल व विपुल पुत्रगण बहादुर सिंह के बीच पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ था। घटना के तुरंत बाद घायल नरेश को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।


