भागलपुर में रमजान के महीने में चादरपोशी:लोगों ने अमन-शांति की दुआएं मांगीं, समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की

भागलपुर में रमजान के महीने में चादरपोशी:लोगों ने अमन-शांति की दुआएं मांगीं, समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की

भागलपुर में रमजान उल मुबारक के पाक महीने में शाहकुंड थाना परिसर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई और अमन-शांति की दुआएं मांगीं। इस अवसर पर थाना परिसर से चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए असरगंज मोड़ स्थित हज़रत पांचों पीर रहमतुल्लाह अलैह के मजार मुबारक तक पहुंचा, जहां विधिवत चादरपोशी की गई। इसके बाद अकीदतमंदों ने हज़रत चमन शाह रहमतुल्लाह अलैह और हज़रत कमल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर भी चादर चढ़ाई। पूरा इलाका या रसूल अल्लाह और नात-ए-पाक की सदाओं से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद उत्तर मोहल्ला के इमाम साहब ने फातिहा पढ़ी और देश में अमन, भाईचारा और आपसी मोहब्बत कायम रहने की दुआ की। उन्होंने रोजेदारों की इबादत की कबूलियत और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उर्स के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस में शामिल श्रद्धालु अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन शाह, मोहम्मद कासिम उर्फ भोलू, मोहम्मद अनवर, अशोक जी, हाजी फैयाज, मोहम्मद नवरेज, नौशाद, अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उर्स के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी रात इबादत, नात-ख्वानी और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। भागलपुर में रमजान उल मुबारक के पाक महीने में शाहकुंड थाना परिसर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई और अमन-शांति की दुआएं मांगीं। इस अवसर पर थाना परिसर से चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए असरगंज मोड़ स्थित हज़रत पांचों पीर रहमतुल्लाह अलैह के मजार मुबारक तक पहुंचा, जहां विधिवत चादरपोशी की गई। इसके बाद अकीदतमंदों ने हज़रत चमन शाह रहमतुल्लाह अलैह और हज़रत कमल शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर भी चादर चढ़ाई। पूरा इलाका या रसूल अल्लाह और नात-ए-पाक की सदाओं से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद उत्तर मोहल्ला के इमाम साहब ने फातिहा पढ़ी और देश में अमन, भाईचारा और आपसी मोहब्बत कायम रहने की दुआ की। उन्होंने रोजेदारों की इबादत की कबूलियत और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उर्स के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस में शामिल श्रद्धालु अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन शाह, मोहम्मद कासिम उर्फ भोलू, मोहम्मद अनवर, अशोक जी, हाजी फैयाज, मोहम्मद नवरेज, नौशाद, अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उर्स के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी रात इबादत, नात-ख्वानी और दुआओं का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *