ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द की गई हैं। अकेले मंगलवार को 357 उड़ानें कैंसिल रहीं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। एअर इंडिया: 5 मार्च तक की यात्रा पर मिलेगी पूरी छूट एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी या उससे पहले टिकट बुक की थी और उनकी यात्रा 5 मार्च तक निर्धारित थी, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट रिशेड्यूल कर सकते हैं। अगर यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, तो वे टिकट का पूरा पैसा वापस मांग सकते हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। इंडिगो: 7 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं इंडिगो ने मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी दी है। एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित पैसेंजर्स कंपनी की वेबसाइट पर ‘Plan B’ लिंक के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 4 मार्च से मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए कुछ उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन यह स्थानीय क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। एतिहाद और एमिरेट्स: अबू धाबी की उड़ानें बुधवार तक सस्पेंड एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को बुधवार दोपहर 2 बजे (UAE समय) तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। 7 मार्च तक की यात्रा वाले पैसेंजर्स रिफंड फॉर्म भरकर अपना पैसा वापस ले सकते हैं। वहीं, एमिरेट्स ने कहा है कि 5 मार्च तक की फ्लाइट्स के लिए यात्री री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं। कतर एयरवेज: 10 मार्च तक की बुकिंग पर मिल रहा है फायदा कतर एयरवेज ने उन यात्रियों को राहत दी है जिनकी यात्रा 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच है। यात्री अपनी ओरिजिनल तारीख से 14 दिनों के भीतर की कोई भी नई तारीख चुन सकते हैं या अपनी टिकट की अनयूज्ड वैल्यू रिफंड के तौर पर वापस ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। दुबई में फंसे भारतीयों के लिए खास इंतजाम जो भारतीय नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं, उनके लिए ‘ईजीमायट्रिप’ ने वापसी के इंतजामों में मदद की पेशकश की है। इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। सीटें सीमित हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों को घर पहुंचाने में मदद की जा रही है। रिफंड के लिए डायरेक्ट लिंक: पैसेंजर्स के लिए 3 जरूरी बातें:
मिडिल ईस्ट में तनाव से ज्यादातर फ्लाइट्स कैंसिल:एअर इंडिया, इंडिगो और एमिरेट्स जैसी एयरलाइन फुल रिफंड दे रही; जानें इसे क्लेम करने का तरीका


