एमपी के युवक की बांसवाड़ा में मौत:जहरीली दवा पीने से तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

एमपी के युवक की बांसवाड़ा में मौत:जहरीली दवा पीने से तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बांसवाड़ा बॉर्डर पर बसे मध्यप्रदेश के बड़ी सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बांसवाड़ा में चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घर पर पी थी शराब ​पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण पुत्र नारायण निवासी बोरदा ने मंगलवार को अत्यधिक शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में ही उसने घर में रखी कोई जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल दानपुर पहुंचाया। ​उपचार के दौरान तोड़ा दम ​दानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार तड़के लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर बड़ी सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। ​पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा ​बड़ी सरवन थाने के एसआई जगदीश ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *