बाड़मेर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्तौल और 55 कारतूस, 427 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। साथ ही उनके कब्जे से 10.76 लाख रुपए कैश और स्कार्पियो, हेलेक्स वाहन को जब्त किया है। दोनों आरोपी इनामी है। कार्रवाई बाड़मेर एएनटीएफ, डीएसटी, साइबर व सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। SP नरेंद्र सिंह मीना के अनुसार सूचना मिली थी कि होली त्योहार बनाने के लिए दो हिस्ट्रीशीटर बाड़मेर शहर के मोहल्ले बलदेव नगर में आया हुआ है। इस पर एएनटीएफ, डीएसटी, साइबर व सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बलदेव नगर मोहल्ले में पहुंचे। टीम ने घर को घेरकर दबिश दी गई। टीमों ने दो युवकों को पकड़ा गया। घर की तलाशी ली गई। इस दौरान एक पिस्तौल और 55 कारतूस मिले। साथ ही अलग जगह 10.76 लाख कैश रुपए भी बरामद किए। वहीं वहां से 427 ग्राम अफीम का दूध भी मिला। टीमों ने उनके कब्जे से 1 स्कार्पियो, और एक चोरी की हेलेक्स गाडी को जब्त किया गया। दोनों हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी जसिया उर्फ जस्सु उर्फ जसवंत पुत्र रतनाराम निवासी बायतु पनी बालोतरा हाल बलदेव नगर बाड़मेर और हिस्ट्रीशीटर नारायणराम पुत्र लिखमाराम निवासी बायतु भीमजी जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों इनामी आरोपी दोनों आरोपी अलग-अलग थानों के इनामी है। ईनामी हार्डकोर आरोपी जसिया उर्फ जस्सु उर्फ जसवंत अलग-अलग थानों में दर्ज मामले में 30 हजार रुपए का इनामी है। जिसमें 10 हजार बालोतरा पुलिस, 20 हजार रुपए सादड़ी प्रतापगढ़ का इनामी है। यह आरोपी अंतिरम जमानत से फरार चल रहा था।वहीं नारायणराम पर 5 हजार रुपए का इनाम है।


