होली का पर्व हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन अच्छा दिखने के लिए लोग अलग-अलग तरह के आउटफिट वियर करते हैं। ऐसे में आप भी इस होली पर पहनने के लिए मल्टी कलर डिजाइन वाली कुर्ती पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे, जो आपके लुक को खूबसूरत बनाएंगे। बस आपको इसे सही डिजाइन में खरीदना होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप होली पर स्टाइलिश दिखने के लिए किस तरह की कुर्ती वियर कर सकती हैं।
मल्टी कलर अनारकली कुर्ती
अगर आप भी होली पर कुछ स्टाइलिश और कंफर्टेबल वियर करना चाहती हैं, तो आप मल्टी कलर अनारकली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसको पहनने के बाद आपका लुक सुंदर लगेगा। वहीं होली की तस्वीर भी काफी अच्छी आएगी। आप अलग-अलग तरह के फैब्रिक में इस तरह की कुर्ती आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। जिसको आप कॉन्ट्रास्ट कलर वाले बॉटम के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: लॉन्ग स्कर्ट से पाएं Unique Look, कुर्ते से क्रॉप टॉप तक ऐसे करें Style
बड़े प्रिंट डिजाइन कुर्ती
होली के मौके पर आप बड़े प्रिंट डिजाइन वाली कुर्ती को कैरी कर सकती हैं। यह पहनने पर काफी अच्छी लगती हैं। इसमें स्लीव्स का डिजाइन भी आप अपनी पसंद के हिसाब से शॉर्ट या फुल ले सकती हैं। इस कुर्ती का मल्टीकलर अच्छा लगता है। आपको इस तरह की कुर्ती मार्केट में 400 से 500 से बीच में मिल जाएंगी।
कॉलर डिजाइन मल्टी कलर कुर्ती
अगर आप कॉलर डिजाइन कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो आप मल्टीकलर कुर्ती के इस डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको व्हाइट कलर के साथ कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इस कुर्ती के साथ आप बॉटम भी मैचिंग वाला ले सकती हैं। जिससे दोनों को पहनकर आपका लुक सुंदर दिख सके।
मिरर वर्क डिजाइन मल्टी कलर कुर्ती
होली पर आप मिरर वर्क वाली मल्टीकलर कुर्ती को वियर कर सकती हैं। यह पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आपको मल्टीकलर थ्रेड वर्क मिलता है। वहीं इसमें मिरर वर्क भी होता है। जिससे कुर्ती ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इस तरह की कुर्ती वियर करने के बाद आपको होली लुक और भी एलिगेंट लगेगा। इस तरह की कुर्ती आप धोती या पैंट के साथ वियर कर सकती हैं।


