निराश्रित पेंशनधारकों के लिए डीएलसी सत्यापन सुविधा:घर बैठे मोबाइल से करें वेरिफिकेशन, प्रोसेस पूरा नहीं करने पर आ सकती है दिक्कतें

निराश्रित पेंशनधारकों के लिए डीएलसी सत्यापन सुविधा:घर बैठे मोबाइल से करें वेरिफिकेशन, प्रोसेस पूरा नहीं करने पर आ सकती है दिक्कतें

रायपुर नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने सभी निराश्रित पेंशनधारकों को बताया है कि वे अब घर बैठे अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) का सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक एंड्राइड मोबाइल की जरूरत होगी। अगर डीएलसी का सत्यापन नहीं कराया गया तो भविष्य में पेंशन मिलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें।। डीएलसी सत्यापन की आसान प्रक्रिया मोबाइल के प्ले स्टोर से बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर प्रोसीड ऑप्शन चुनें। अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर आगे बढ़ें। इसके बाद Facerd ऐप डाउनलोड करने का मैसेज मिलेगा। फिर से प्ले स्टोर से Facerd ऐप डाउनलोड कर खुद का फेस स्कैन करें। इस प्रक्रिया के बाद आप डीएलसी सत्यापन के लिए पंजीकृत हो जाएंगे। सत्यापन की आगे की प्रक्रिया बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन ऐप खोलें। सेंट्रल गवर्नमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम ऑप्शन चुनें। बेनिफिसियरी वेरिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। चेक बॉक्स पर टिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद हितग्राही का फेस स्कैन करें। सिस्टम स्वतः डीएलसी सत्यापन पूरा कर देगा। पंजीकरण की स्थिति की जानकारी पहले से पंजीकृत हितग्राहियों को Already Registered का संदेश मिलेगा। छत्तीसगढ़ शासन के हितग्राहियों को Beneficiary Not Registered With This Scheme संदेश मिलेगा। ऐसे हितग्राहियों को तत्काल डीएलसी सत्यापन करने की आवश्यकता नहीं है। समस्या होने पर संपर्क करें किसी भी निराश्रित पेंशन हितग्राही को समस्या आने पर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में आकर संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, कक्ष क्रमांक 103 में कार्यरत कर्मचारी सुनीता चंद्राकर और उषा बघेल से मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। समस्या का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *