Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में युद्ध से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 1800 पॉइंट टूटा, निवेशकों को 12 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट में युद्ध से शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 1800 पॉइंट टूटा, निवेशकों को 12 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1710 अंक की गिरावट के साथ 78,528 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2.03 फीसदी या 1626 अंक की गिरावट के साथ 78,617 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 2.07 फीसदी या 516 अंक की गिरावट के साथ 24,349 पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मिडिल ईस्ट में लगातार युद्ध की स्थिति के चलते निवेशक जोखिम वाले बाजारों से जबरदस्त बिकवाली कर रहे हैं।

बीएसई के शेयरों का हाल

बीएसई के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर और 3 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो में 7.19 फीसदी, टाटा स्टील में 5.45 फीसदी, इंडिगो में 5 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 4.21 फीसदी, टाइटन में 3.86 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एशियन पेंट, रिलायंस, एक्सिस बैंक, मारुति, एसबीआई, पावरग्रिड, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एयरटेल, एचयूएल, सनफार्मा, आईटीसी, इटरनल, टीसीएस और बीईएल का शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। इससे इतर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

BSE

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में सिर्फ 1 को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 3.80 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2.99 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.42 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.78 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.60 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.38 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.78 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.92 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.90 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.24 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.12 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 3.08 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी आईटी में 0.35 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *