पानीपत में अमेरिका से आई जान से मारने की धमकी:सगे भतीजे ने रंजिश में रची चाचा की हत्या की साजिश, कॉल पर कहा- रणदीप मारेगा गोली

पानीपत में अमेरिका से आई जान से मारने की धमकी:सगे भतीजे ने रंजिश में रची चाचा की हत्या की साजिश, कॉल पर कहा- रणदीप मारेगा गोली

विदेश में बैठकर अपनों के खिलाफ साजिश रचने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पानीपत के मतलौडा निवासी एक व्यक्ति को उसके सगे भतीजे ने अमेरिका से फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसका भतीजा पुरानी रंजिश के चलते उसकी और उसके परिवार की हत्या करवाना चाहता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमेरिका में रह रहे दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश में रची गई साजिश गांव रोर कलां निवासी विक्रम सिंह, जो पिछले 16 वर्षों से मतलौडा में रह रहे हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका सगा भतीजा अनिल कुमार फिलहाल अमेरिका (USA) में रह रहा है। अनिल उनके साथ पुरानी रंजिश रखता है। मंगलवार, 3 मार्च की दोपहर करीब 2:53 बजे विक्रम के पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई। शूटर से हत्या करवाने की धमकी विक्रम का आरोप है कि कॉल पर अनिल ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। अनिल ने फोन पर कहा कि वह रणदीप मलिक नाम के व्यक्ति से उनकी गोली मारकर हत्या करवा देगा। पीड़ित के अनुसार, रणदीप मलिक भी इस समय अमेरिका में ही मौजूद है और अनिल ही इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार है। पुलिस को सौंपी कॉल रिकॉर्डिंग पीड़ित विक्रम सिंह ने डर के साये में पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। विक्रम ने बताया कि वह रणदीप के बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन उन्हें अंदेशा है कि अनिल किसी भी समय उन पर हमला करवा सकता है। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भतीजे अनिल और रणदीप मलिक के खिलाफ BNS 2023 की धारा 351(3) (जान से मारने की धमकी), 351(4) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *