छेड़छाड़ करने वाले युवकों को महिला ने पीटा, VIDEO:बाइक सवारों ने हाथ पकड़ा, SHO ने छेड़छाड़ की घटना से किया इंकार

छेड़छाड़ करने वाले युवकों को महिला ने पीटा, VIDEO:बाइक सवारों ने हाथ पकड़ा, SHO ने छेड़छाड़ की घटना से किया इंकार

शाहजहांपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने महिला का हाथ पकड़कर खींचा। महिला ने खुद को छुड़ाकर एक युवक को पीटा। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर छेड़छाड़ की घटना से इनकार कर रहे हैं, लेकिन एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के बारा पत्थर के पास मंगलवार रात की है। बताया जा रहा है कि महिला वहां से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास रुके और उससे छेड़छाड़ करने लगे। युवकों ने महिला को पकड़ भी लिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना के दो वीडियो बनाए, जो अब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो 7 सेकंड का है, जिसमें तीन युवक महिला को पकड़कर खींचते दिख रहे हैं, पास में एक बाइक भी खड़ी है और महिला चिल्ला रही है। महिला ने झटका देकर अपना हाथ छुड़ाया, जिसके बाद युवक बाइक पर बैठने लगे। दूसरे 10 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि जब तीनों युवक बाइक पर बैठने की कोशिश कर रहे थे, तब महिला ने बाइक पर बीच में बैठे एक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए और महिला भी वहां से चली गई। इस घटना की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जलालाबाद थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि वीडियो में छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं दिख रही है और थाने में कोई शिकायत भी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है। वहीं, एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले की जांच कराने की बात की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *