कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:सीतापुर में होलिका दहन स्थल पर ग्रामीणों-प्रशासन में विवाद, गैस रिसाव से घर में लगी आग

कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:सीतापुर में होलिका दहन स्थल पर ग्रामीणों-प्रशासन में विवाद, गैस रिसाव से घर में लगी आग

सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके में पर्वतपुर गांव में होलिका दहन को लेकर बीती रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मंगलवार को मामल तूल पकड़े हुए है। ढकवा ग्राम पंचायत के इस गांव में वर्षों से जिस स्थान पर होलिका दहन होता चला आ रहा था, उसी स्थान को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर… गैस रिसाव से घर में लगी आग, होली के पकवान बनाते समय हादसा, बाल-बाल बचा परिवार
सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली नगर में मंगलवार दोपहर को होली के पकवान बनाते समय एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर से रिसाव के दौरान यह हादसा हुआ। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में 4863 स्थलों पर पूजन के बाद हुआ होलिका दहन सीतापुर में होलिका दहन का पर्व सोमवार रात शुभ मुहूर्त के अनुसार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक रात 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों तक पारंपरिक विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 4863 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *