रेलवे स्टेशन परिसर का उप डाकघर बंद नहीं किए जाने की मांग

भास्कर संवाददाता | हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने रेलवे स्टेशन परिसर के उप डाकघर को बंद नहीं किए जाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री, भारत सरकार, पोस्टमास्टर जनरल डाक परिमंडल भोपाल, प्रवर अधीक्षक डाकघर नर्मदापुरम को इस बारे में पत्र लिखा है। डॉ. दोगने ने कहा कि करीब 120 साल पुराने इस उप डाकघर से रेलवे कर्मचारियों को सुविधा मिलती है। पेंशनभोगियों को सुविधा मिलती है। आम लोगों को सुविधा मिलती है। त्वरित डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत बैंक, मनीऑर्डर, अन्य वित्तीय सेवाओं के लिए लोग रेलवे परिसर के इस उप डाकघर पर निर्भर हैं। उप डाकघर में 4 से 5 हजार खाते हैं। इन खातों से एक माह में 1 से 2 करोड़ रुपए का लेनदेन होता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *