खगड़िया के नयागांव में 97वां हरिनाम संकीर्तन:राम-जानकी विवाह लीला का मंचन, शंखध्वनि के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, होली पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित नयागांव पचखुट्टी में होली के अवसर पर राम-जानकी विवाह लीला और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। माँ काली एवं शिव मंदिर परिसर में आयोजित 97वें ग्राम्य हरिनाम यश संकीर्तन सम्मेलन के तहत मंगलवार को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गुलाल और अबीर के बीच “जय श्रीराम” के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दे रही थी। वातावरण भक्तिमय हो गया था। राम-जानकी विवाह लीला से जुड़ी तस्वीरें… शंखध्वनि के साथ निकली शोभायात्रा
दोपहर बाद प्रभु श्रीराम की बारात झांकी निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार, ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखध्वनि के साथ निकली शोभायात्रा गांव की गलियों से गुजरी। इसमें माता दुर्गा, भगवान शिव, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम-जानकी विवाह लीला का मंचन रहा। विवाह के मंगल गीत और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने इस प्रस्तुति का आनंद लिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। राजेश कुमार (नारायण) के सान्निध्य में यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संत-महात्माओं ने भक्ति, सदाचार और सामाजिक समरसता पर प्रवचन दिए। रामबालक दास, अक्षयवट मयंक जी, संजू भारती और रूपम भारती ने श्रीराम की लीलाओं का वर्णन किया। भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित किया
आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रज चाँद, मंत्री विजय कुमार सिंह, मंच संचालक गिरधारी कुमार नवीन और संयोजक जे.पी. सिंह ज्वाला सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा के महत्व को भी दर्शाता है। होली के अवसर पर राम विवाह की प्रस्तुति ने क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित किया। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड स्थित नयागांव पचखुट्टी में होली के अवसर पर राम-जानकी विवाह लीला और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। माँ काली एवं शिव मंदिर परिसर में आयोजित 97वें ग्राम्य हरिनाम यश संकीर्तन सम्मेलन के तहत मंगलवार को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गुलाल और अबीर के बीच “जय श्रीराम” के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई दे रही थी। वातावरण भक्तिमय हो गया था। राम-जानकी विवाह लीला से जुड़ी तस्वीरें… शंखध्वनि के साथ निकली शोभायात्रा
दोपहर बाद प्रभु श्रीराम की बारात झांकी निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार, ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखध्वनि के साथ निकली शोभायात्रा गांव की गलियों से गुजरी। इसमें माता दुर्गा, भगवान शिव, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम-जानकी विवाह लीला का मंचन रहा। विवाह के मंगल गीत और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने इस प्रस्तुति का आनंद लिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। राजेश कुमार (नारायण) के सान्निध्य में यह तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संत-महात्माओं ने भक्ति, सदाचार और सामाजिक समरसता पर प्रवचन दिए। रामबालक दास, अक्षयवट मयंक जी, संजू भारती और रूपम भारती ने श्रीराम की लीलाओं का वर्णन किया। भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित किया
आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रज चाँद, मंत्री विजय कुमार सिंह, मंच संचालक गिरधारी कुमार नवीन और संयोजक जे.पी. सिंह ज्वाला सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ संस्कृति और परंपरा के महत्व को भी दर्शाता है। होली के अवसर पर राम विवाह की प्रस्तुति ने क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *