सहरसा में 25 हजार का इनामी युवक गिरफ्तार:किराए के कमरे से कट्टा-पिस्टल और गोलियां बरामद, 11 मामलों में था वांटेड

सहरसा में 25 हजार का इनामी युवक गिरफ्तार:किराए के कमरे से कट्टा-पिस्टल और गोलियां बरामद, 11 मामलों में था वांटेड

सहरसा पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। उसे सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, सराही टोला स्थित एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी हिमांशु कुमार ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआहा बैजनाथपट्टी (वार्ड संख्या-03) निवासी दीपक यादव, जो स्व. अनोज यादव का पुत्र है, शहर में एक किराए के कमरे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना और STF की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से ठिकाने की घेराबंदी कर छापेमारी की और कुख्यात दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे की तलाशी के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ। दो नुकीले औजार और दो मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पिस्टल की आठ जिंदा गोलियां, गाड़ियों की डिक्की तोड़ने वाले दो नुकीले औजार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सात गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित
एसपी हिमांशु कुमार के अनुसार, दीपक यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह सात गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ सदर, सौरबाजार, बैजनाथपुर, बिहरा और बख्तियारपुर थानों में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना
पुलिस का मानना है कि इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना भी बढ़ी है। छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के साथ STF और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सहरसा पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। उसे सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार, सराही टोला स्थित एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसपी हिमांशु कुमार ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआहा बैजनाथपट्टी (वार्ड संख्या-03) निवासी दीपक यादव, जो स्व. अनोज यादव का पुत्र है, शहर में एक किराए के कमरे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना और STF की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से ठिकाने की घेराबंदी कर छापेमारी की और कुख्यात दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे की तलाशी के दौरान हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ। दो नुकीले औजार और दो मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने उसके पास से दो देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पिस्टल की आठ जिंदा गोलियां, गाड़ियों की डिक्की तोड़ने वाले दो नुकीले औजार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सात गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित
एसपी हिमांशु कुमार के अनुसार, दीपक यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह सात गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ सदर, सौरबाजार, बैजनाथपुर, बिहरा और बख्तियारपुर थानों में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना
पुलिस का मानना है कि इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और कई लंबित मामलों के खुलासे की संभावना भी बढ़ी है। छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के साथ STF और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *