कटिहार में एनएच-31 पर बाइक फिसली:डूमर पुल के पास दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कर भागलपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार में एनएच-31 पर बाइक फिसली:डूमर पुल के पास दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कर भागलपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डूमर पुल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भागलपुर जिले के खरिक थाना अंतर्गत आंभो ग्राम निवासी चंदन कुमार (पिता: उमेश सिंह) और मिंटू कुमार (पिता: विपिन सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नवगछिया से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे। डूमर पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एसआई हितेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिहार पुलिस के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अनुपम आलोक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग की है। कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डूमर पुल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भागलपुर जिले के खरिक थाना अंतर्गत आंभो ग्राम निवासी चंदन कुमार (पिता: उमेश सिंह) और मिंटू कुमार (पिता: विपिन सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नवगछिया से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे। डूमर पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए। बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के एसआई हितेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिहार पुलिस के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अनुपम आलोक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सख्त ट्रैफिक निगरानी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *