टेंट हाउस में लगी आग, कई LPG सिलेंडर फटे:गैस रिफलिंग दुकान से लगी आग, एक-एक कर कई सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; कई दुकानें जलीं

टेंट हाउस में लगी आग, कई LPG सिलेंडर फटे:गैस रिफलिंग दुकान से लगी आग, एक-एक कर कई सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; कई दुकानें जलीं

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित सिवनडीह आजाद नगर साइड में मंगलवार शाम कई दुकानों में आग लग गई। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि आग रसोई गैस रिफलिंग दुकान में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से लगी। आग ने एक टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट और आग लगने की इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें दुकान में कई दर्जन सिलेंडर रखे हुए थे
मौके पर कई थानों की पुलिस भी पहुंची और इलाके को घेरकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंट हाउस में टेंट का सामान रखने के साथ ही गैस सिलेंडर रिफलिंग का काम भी किया जाता था। दुकान में कई दर्जन सिलेंडर रखे हुए थे। एक सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग तेजी से फैल गई और एक-एक कर कई सिलेंडर फट गए। इससे आग और भी भयावह हो गई। आग की लपटों ने आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर में विस्फोट लगातार हो रहे थे, जिससे स्थिति काफी भयावह हो गई थी। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मोहम्मद आजाद खान, माराफारी थाना प्रभारी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *