अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पिछले मैच में दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है और आदेश दिया है कि ओडिशा एफसी के खिलाफ होने वाला अगला मैच खाली स्टेडियम में खेला जाए।
क्लब ने कहा कि उसने जुर्माना स्वीकार कर लिया है और उसकी यहां साल्ट लेक स्टेडियम में छह मार्च को होने वाले मैच के लिए दर्शकों पर प्रतिबंध के खिलाफ की गई अपील खारिज कर दी गई है। इसका खुलासा नहीं किया गया है कि मोहन बागान पर कितना जुर्माना लगाया गया है।
मोहन बागान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति ने चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के आरोप में मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है जिसे उसने स्वीकार कर लिया है। एआईएफएफ ने हालांकि छह मार्च को ओडिशा एफसी के खिलाफ हमारे घरेलू मैच के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने का आदेश देकर कड़ा फैसला किया है।’’
मोहन बागान ने 23 फरवरी को खेले गए मैच में चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से हराया था। इस मैच के दौरान दर्शकों ने कथित दुर्व्यवहार किया था।
मोहन बागान ने कहा, ‘‘ हम एआईएफएफ की अनुशासनात्मक समिति के छह मार्च को होने वाले हमारे घरेलू मैच के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने के फैसले से बेहद निराश हैं।’’
क्लब ने कहा कि प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की उसकी अपीलप्रशंसकों के हित में थी, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।
एआईएफएफ ने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार क्लब के समर्थकों द्वारा यह अपराध किये जाने के कारण क्लब पर जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले 2024 . 25 सत्र में भी दर्शकों की बदसलूकी की कई घटनाओं के कारण उसे ‘स्टेडियम बंद करने’ की सजा दी गई थी।
एआईएफएफ ने कहा ,‘‘ आधिकारिक रिपोर्ट और बेंगलुरू एफसी द्वारा अलग से की गई शिकायत के बाद समिति ने जुर्माना लगाने का फैसला लिया।

Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi