गया में इस साल होली का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को ग्रहण के कारण लोग होली नहीं मना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पूरे शहर में पर्व को लेकर उत्साह बना हुआ है। बाजारों से लेकर मोहल्लों तक होली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी, फल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह है। विभिन्न रंगों की पिचकारियां, आकर्षक पैकिंग वाले गुलाल और हर्बल रंगों की मांग में वृद्धि हुई है। बच्चों में होली का उत्साह सर्वाधिक बच्चों में होली का उत्साह सर्वाधिक है। वे गलियों में रंग और गुलाल से खेलते दिख रहे हैं। कुछ बच्चे पिचकारी से राहगीरों पर पानी की बौछार कर रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, हालांकि ग्रहण के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। युवा वर्ग भी त्योहार की तैयारियों में जुटा है। कई मोहल्लों में युवक क्रिकेट मैच खेल रहे हैं और आपस में मिलकर होली की योजनाएं बना रहे हैं। रमना रोड इलाके में युवाओं को सड़क पर क्रिकेट खेलते देखा गया। उनका कहना है कि बुधवार को पूरे उत्साह के साथ होली मनाई जाएगी। घरों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महिलाएं पकवान बनाने और घरों की साफ-सफाई में व्यस्त हैं। गया में होली को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग बुधवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गया में इस साल होली का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को ग्रहण के कारण लोग होली नहीं मना रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पूरे शहर में पर्व को लेकर उत्साह बना हुआ है। बाजारों से लेकर मोहल्लों तक होली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न बाजारों में रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारी, फल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह है। विभिन्न रंगों की पिचकारियां, आकर्षक पैकिंग वाले गुलाल और हर्बल रंगों की मांग में वृद्धि हुई है। बच्चों में होली का उत्साह सर्वाधिक बच्चों में होली का उत्साह सर्वाधिक है। वे गलियों में रंग और गुलाल से खेलते दिख रहे हैं। कुछ बच्चे पिचकारी से राहगीरों पर पानी की बौछार कर रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, हालांकि ग्रहण के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। युवा वर्ग भी त्योहार की तैयारियों में जुटा है। कई मोहल्लों में युवक क्रिकेट मैच खेल रहे हैं और आपस में मिलकर होली की योजनाएं बना रहे हैं। रमना रोड इलाके में युवाओं को सड़क पर क्रिकेट खेलते देखा गया। उनका कहना है कि बुधवार को पूरे उत्साह के साथ होली मनाई जाएगी। घरों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महिलाएं पकवान बनाने और घरों की साफ-सफाई में व्यस्त हैं। गया में होली को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग बुधवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


