सुपौल में कोसी महासेतु के पास 4785 लीटर शराब बरामद:22380 बोतल वाइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से ट्रक में लाई जा रही थी खेप

सुपौल में कोसी महासेतु के पास 4785 लीटर शराब बरामद:22380 बोतल वाइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से ट्रक में लाई जा रही थी खेप

सुपौल जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। सुपौल जिला के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए किशनपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से मधुबनी जिले में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी महासेतु के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से कुल 4785 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। बरामद शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड और ऑफिसर चॉइस ब्रांड शामिल हैं। जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है— रॉयल मेंशन गोल्ड 750 एमएल की 43 कार्टन (प्रति कार्टन 12 बोतल) — कुल 516 बोतल रॉयल मेंशन गोल्ड 375 एमएल की 99 कार्टन (प्रति कार्टन 24 बोतल) — कुल 2376 बोतल रॉयल मेंशन गोल्ड 180 एमएल की 50 कार्टन (प्रति कार्टन 48 बोतल) — कुल 2400 बोतल ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 356 कार्टन (प्रति कार्टन 48 बोतल) — कुल 17088 बोतल पुलिस ने ट्रक किया जब्त इस प्रकार ट्रक से कुल 22,380 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सुपौल जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। सुपौल जिला के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए किशनपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से मधुबनी जिले में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी महासेतु के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से कुल 4785 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। बरामद शराब में रॉयल मेंशन गोल्ड और ऑफिसर चॉइस ब्रांड शामिल हैं। जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है— रॉयल मेंशन गोल्ड 750 एमएल की 43 कार्टन (प्रति कार्टन 12 बोतल) — कुल 516 बोतल रॉयल मेंशन गोल्ड 375 एमएल की 99 कार्टन (प्रति कार्टन 24 बोतल) — कुल 2376 बोतल रॉयल मेंशन गोल्ड 180 एमएल की 50 कार्टन (प्रति कार्टन 48 बोतल) — कुल 2400 बोतल ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 356 कार्टन (प्रति कार्टन 48 बोतल) — कुल 17088 बोतल पुलिस ने ट्रक किया जब्त इस प्रकार ट्रक से कुल 22,380 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *