चंद्र ग्रहण का असर…सुबह से बंद इंदौर के मंदिर:शाम को खुलेंगे पट, साफ-सफाई के बाद होगी भगवान की आरती

मंगलवार को चंद्र ग्रहण का असर इंदौर के मंदिरों में साफ नजर आया। ग्रहण के चलते सुबह से ही कई बड़े मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। भक्तों का प्रवेश भी रोक दिया गया। अब शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद ही दर्शन शुरू होंगे। ग्रहण के बाद मंदिर परिसर को धोया जाएगा। भगवान को स्नान कराया जाएगा, नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और फिर श्रृंगार के बाद आरती की जाएगी। खजराना गणेश मंदिर सुबह 6 बजे से बंद खजराना गणेश मंदिर भी सुबह से बंद है। भगवान गणेश के गर्भगृह के पट बंद कर दिए गए। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण सुबह 6 बजे से मंदिर बंद है। भक्तों का प्रवेश भी रोका गया है। शाम करीब पौने 7 बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद मंदिर की सफाई होगी, भगवान को स्नान कराया जाएगा और श्रृंगार किया जाएगा। रात 8:30 बजे आरती होगी। रणजीत हनुमान मंदिर में भी नहीं हुए दर्शन रणजीत हनुमान मंदिर भी चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि सुबह 6:20 बजे मंदिर बंद कर दिया गया था। ग्रहण का मोक्ष 6:47 बजे होगा। इसके बाद मंदिर को पानी से धोया जाएगा। भगवान को स्नान कराकर वस्त्र बदले जाएंगे और श्रृंगार किया जाएगा। शाम 7:30 बजे मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा। रात 8 बजे बाबा रणजीत की आरती होगी। देर शाम से ही भक्तों को दर्शन मिल सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *