रेवाड़ी में सात शराब तस्कर गिरफ्तार:पुलिस की अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी; देसी शराब की 104 बोतल बरामद

रेवाड़ी में सात शराब तस्कर गिरफ्तार:पुलिस की अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी; देसी शराब की 104 बोतल बरामद

रेवाड़ी जिला पुलिस ने जिले के सात अलग-अलग क्षेत्रों से सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 104 बोतल देसी शराब बरामद की है। संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। देसी शराब ले जाते हुए पकड़े बावल पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ककरा गांव के बालकिशन उर्फ रामप्रसाद पटेल को 12 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा। धारूहेड़ा पुलिस ने सोहना रोड, धारूहेड़ा के धर्मेंद्र उर्फ धनसिंह को 13.75 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के बिजेंद्र उर्फ मामन को 24.25 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया गया। चौकी जगन गेट पुलिस टीम ने मोहल्ला नई बस्ती, रेवाड़ी के तिलक राज को 13 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा। चौकी गोकल गेट पुलिस टीम ने मोहल्ला नई आबादी, रेवाड़ी के प्रिंस को 20.5 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने नारायण विहार, धारूहेड़ा के संदीप को 10 बोतल और गांव ढाकिया के जसबीर को 11 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। एसपी की लोगों को चेतावनी एसपी (IPS) हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिले में पुलिस गश्त और पड़ताल बढ़ाई गई है। विशेष नाके लगाकर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी मीणा ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, शरारत करता पाया गया या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता या बेचता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *