Happy Holi 2026 Wishes: होली पर अपनों को यहां दिए गए विशेज और शायरी भेजकर कहें “हैप्पी होली”

Happy Holi 2026 Wishes: होली पर अपनों को यहां दिए गए विशेज और शायरी भेजकर कहें “हैप्पी होली”

Happy Holi 2026 Wishes: होली सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन और खुशियों का भी त्योहार है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली इस बार 4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं और चारों ओर रंग ही रंग दिखाई देते हैं। कहीं लोग गुलाल उड़ाते नजर आते हैं, तो कहीं बच्चे पिचकारी से रंग खेलते दिखाई देते हैं। होली का मौका सिर्फ टेस्टी पकवान खाने या रंग खेलने का ही नहीं होता, बल्कि लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, गले मिलते हैं और पुराने मनमुटाव भूलकर रिश्तों को नई शुरुआत देते हैं। साथ ही, एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं।
ऐसे में, अगर आप भी इस साल होली पर अपने परिवार या दोस्तों से दूर हैं या अपने किसी खास को होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए विशेज और शायरी भेजकर विश कर सकते हैं।

होली 2026 की बधाई देने के लिए विशेज (Holi Wishes in Hindi)

1. पिचकारी की धार हो, अबीर-गुलाल की बौछार हो,

अपनों का प्यार हो, यारों यही है रंगों का त्योहार होली।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार।

रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.होली के दिन मत डरो इतना पानी से,

बस थोड़ा सा रंग लगाओ और धूम मचाकर करो ऐश।

साल में एक बार तो कर लो अपना बदन साफ,

डालो बाल्टी भर पानी और धो लो सारे पाप।

होली की हार्दिक बधाई!

4.वसंत ऋतु की बहार,

चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

हैप्पी होली 2026!

5.गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

खुशियों से भरी रहे आपकी झोली।

आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

6.दुश्मन को भी गले लगाने का दिन है,

रंगों में भीग जाने का दिन है,

ये होली का दिन है।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

7.खुशियों से भरा हो सदा आपका संसार,

जिंदगी में हमेशा रहे प्यार और बहार।

आपके संसार में हो रंगों की भरमार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

8. प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,

स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी।

ये रंग न छूटे कभी जीवन से,

ऐसी चमक आए आपकी बारी।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.होली के लाल-नीले पीले रंगों से भी सुंदर हो आपकी ज़िन्दगी,

आपकी दुनिया हमेशा महकती रहे यही है मेरी कामना।

कभी न बिगड़ पाए रिश्तों के प्यार की होली,

ए मेरे दोस्त मुबारक हो आपको ये होली का त्योहार।

Happy Holi 2026!

10.खुशियों से हो आपकी मुलाकात,

रंगों की आए ऐसी बरसात।

गुजिया की मिठास और अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

होली की शुभकामनाएं देने के लिए विशेज और शायरी (Happy Holi 2026 Wishes in Hindi) | 

11.कान्हा की पिचकारी हो और राधा का रंग,

चलो आज प्यार के रंग से ये दुनिया रंग दें सारी।

इस रंग का न कोई है जात-पात और न ही है कोई बोली।

होली की ढेर सारी हार्दिक बधाई!

12.गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार।

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

13.होली आई, ढेरों खुशियां लाई,

है गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार, अपनों का प्यार।

यही है यारों होली का त्योहार,

आनंद से भरा हो आपका होली का त्योहार।

हैप्पी होली 2026!

14.सात रंगों से बनी रंगोली,

खुशियों से भर गई मेरी झोली।

रंगों का यह खेल है होली,

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,

अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार।

होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

15.होली के रंग हों सबसे प्यारे,

खुशियों के दीप जले ढेर सारे।

रिश्तों में नई मिठास घुले,

मन में उमंग और प्रेम फले-फूले।

आप सभी की होली हो रंगों भरी।

हैप्पी होली!

16.सपनों की दुनिया और अपनों का प्यार,

गालों पे गुलाल और पानी की बौछार।

सुख-समृद्धि और सफलता का हार,

मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

17.पिचकारी की धारा से रंग बरसे,

खुशियों के बादल संग-संग बरसे।

मीठी गुजिया और ठंडई संग,

मस्ती में झूमे हर दिल युवा संग।

रंगों भरी हो आपकी होली। होली की लख-लख बधाइयां!

18.आज मुबारक, कल मुबारक,

होली का हर पल मुबारक।

रंग बिरंगी होली में,

होली का हर रंग मुबारक।

हैप्पी होली 2026!

19.होली की हुड़दंग में नीले-पीले, लाल-गुलाबी हो गए तुम,

होली के शोर-शराबे में कहीं खो गए तुम।

इतना रंग लग गया है चेहरे पर तुम्हारे,

घरवाली भी पूछेगी, भइया जी कौन हैं आप हमारे?

बुरा ना मानो होली है। होली की हार्दिक बधाई!

20.ठंडाई की मिठास, रंगों की बहार,

होली का त्यौहार आने को है तैयार।

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार,

सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

21.अबकी बार होली में इस बात का ख्याल रखना,

जो गिर गए कीचड़ में तो अपना मुंह जरा बंद रखना।

होली की ढेरों शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *