Hathras Accident: बस और कार की भिड़ंत में 6 की मौत 7 घायल, 10 फीट दूर जा गिरी कार; होली मनाने जा रहे थे सवार

Hathras Accident: बस और कार की भिड़ंत में 6 की मौत 7 घायल, 10 फीट दूर जा गिरी कार; होली मनाने जा रहे थे सवार

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। सात अन्य घायल हो गए। डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर जिले के बताए जा रहे हैं। होली मनाने घर जा रहे थे।

हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास यह हादसा हुआ। एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। जबकि इको वैन दिल्ली से धौलपुर के राजाखेड़ा की ओर बढ़ रही थी। वैन में कुल 13 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार के कारण बस बेकाबू हो गई। और वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज की 10 फीट दूर जा गिरी कार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन करीब 10 फीट दूर जा गिरी और उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। बस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बस में बैठे यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति बन गई।

रफ्तार का कहर 6 लोगों की चली गई जान

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत खंदौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ। मृतकों में दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27) और उनकी पत्नी पिंकी (26) की पहचान हो चुकी है। दो अन्य की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *