RRB Group D Vacancy: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 21,997 पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 2 मार्च तय थी। सिर्फ आवेदन ही नहीं, फीस जमा करने की तारीख भी आगे बढ़ाई गई है। उम्मीदवार अब 11 मार्च 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा कर पाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास एक और मौका है। आवेदन rrbapply.gov.in पर जाकर करना होगा।
RRB Group D 2026: करेक्शन विंडो की तारीख भी बदली
रेलवे ने आवेदन फॉर्म में संशोधन की तारीखों में भी बदलाव किया है। अब फॉर्म में सुधार 12 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच किया जा सकेगा। पहले यह प्रक्रिया 5 मार्च से 14 मार्च तक होनी थी। ध्यान रखें कि ‘Create an Account’ में दी गई जानकारी और चुने गए रेलवे जोन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इस बार भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सबसे अधिक 3,537 पद चंडीगढ़/नई दिल्ली जोन यानी नॉर्दर्न जोन में हैं।
RRB Group D Vacancy: जरूरी दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे?
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
10वीं पास सर्टिफिकेट या आईटीआई प्रमाणपत्र
आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी
आरक्षण से जुड़ा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन एक ही चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगी।
RRB Group D 2026: CBT परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें 25 प्रश्न गणित से, 25 प्रश्न सामान्य विज्ञान से, 30 प्रश्न सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग से, 20 प्रश्न सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से सवाल आएगा।


