भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। होली की खरीदारी करके घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतका चुनमुना देवी तरारी के कपूरडीहरा गांव की रहने वाली थी। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी मार्ग की है। मृतका के बेटे धर्मपाल सिंह ने बताया कि मां होली का बाजार करने के लिए देव बाजार गई थी। बाजार करने के बाद पैदल वापस गांव लौट रही थी। बाजार के पास बाइक सवार ने जरदार टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका को तीन पुत्र अरविंद सिंह, धर्मपाल सिंह और सोनू कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। होली की खरीदारी करके घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतका चुनमुना देवी तरारी के कपूरडीहरा गांव की रहने वाली थी। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी मार्ग की है। मृतका के बेटे धर्मपाल सिंह ने बताया कि मां होली का बाजार करने के लिए देव बाजार गई थी। बाजार करने के बाद पैदल वापस गांव लौट रही थी। बाजार के पास बाइक सवार ने जरदार टक्कर मार दी। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका को तीन पुत्र अरविंद सिंह, धर्मपाल सिंह और सोनू कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


