होली पर जिलेभर में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर:शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने देर रात सड़कों पर उतरे अधिकारी

होली पर जिलेभर में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर:शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने देर रात सड़कों पर उतरे अधिकारी

उमरिया जिले में होली और होलिका दहन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले के चौराहों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात पुलिस अधिकारी स्वयं होलिका दहन स्थलों पर पहुंचे और आम लोगों से संवाद किया। पुलिस ने नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी पर भी जबरन रंग न डाला जाए और आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाया जाए। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है, ताकि होली का पर्व शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाया जा सके। इन क्षेत्रों में की रात में गश्त कोतवाली थाना उमरिया, चंदिया, नौरोजाबाद, पाली, मानपुर और इंदवार सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने देर रात तक गश्त की। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पर्याप्त पुलिस बल तैनात एसडीओपी पीएल परस्ते ने बताया कि त्योहार के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, वन विभाग, बीटीआर (बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व) और वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी वन क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। वे बिजली लाइनों के नीचे भी सर्चिंग कर रहे हैं। अनुविभागीय अधिकारी वन कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है और विभाग की टीम 24 घंटे जंगल में सक्रिय है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *