असम के शिवसागर जिले में प्रभारी बनी सुनीता दुग्गल:सिरसा की पूर्व सांसद को बनाया प्रवासी प्रभारी; 5 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संभालेंगी

असम के शिवसागर जिले में प्रभारी बनी सुनीता दुग्गल:सिरसा की पूर्व सांसद को बनाया प्रवासी प्रभारी; 5 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संभालेंगी

सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को असम विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन की ओर से उन्हें असम के शिवसागर व चराईदेव जिले में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही महमोरा विधानसभा क्षेत्र का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया गया है। दुग्गल शिवसागर और चराईदेव जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी का प्रचार करेंगी। बता दें कि, हरियाणा प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और फतेहाबाद जिले के टोहाना से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली की असम विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी लगाई गई है। इन जिलों में करेंगी प्रचार सुनीता दुग्गल शिवसागर जिले के चार विधानसभा क्षेत्र शिवसागर, अमगुरी, नजीरा और थौवरा के साथ-साथ चराईदेव जिले की महमोरा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार और जनसंपर्क करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। प्रवासी प्रभारी के रूप में भी बनाएंगी तालमेल इसके अतिरिक्त सुनीता दुग्गल प्रवासी प्रभारी के रूप में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, प्रचार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर फोकस करेंगी। साथ ही वे जनसभाओं, कार्यकर्ता बैठकों और प्रमुख नेताओं के दौरे के कार्यक्रमों का भी समन्वय करेंगी। जानिए… कौन है सुनीता दुग्गल बता दें कि, सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा क्षेत्र से साल 2019 में सांसद रह चुकी हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। सुनीता दुग्गल साल 2014 में आईआरएस पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आई। आते ही उन्हें रतिया विधानसभा से बीजेपी ने टिकट दी। पहले चुनाव में वह मात्र 453 वोटों से हार गई। फिर साल 2019 में पार्टी ने उन्हें सिरसा लोकसभा से टिकट दी और जीतकर वह सांसद बनी। साल 2024 में उनकी सांसद की टिकट कट गई। अक्टूबर 2024 में उन्हें फिर से रतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया गया। मगर इस बार भी वह कांग्रेस के जरनैल सिंह से 21 हजार 442 वोटों से हार गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *