मंदिर के दानपात्र तोड़कर चोरी का मामला:CCTV खंगालने पर नजर आया संदिग्ध, पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

मंदिर के दानपात्र तोड़कर चोरी का मामला:CCTV खंगालने पर नजर आया संदिग्ध, पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र मे बालाजी मन्दिर दवो की ढाणी मे दानपात्र का ताला तोडकर नकदी चुराने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महेन्द्र (20) पुत्र चुनाराम जाति जाट वर्ष निवासी दवो की ढाणी पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर पश्चिम को गिरफतार किया गया।
बता दें कि 2 मार्च को प्रार्थी जगदीश पुत्र गोपाराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि उनके घर के पास बालाजी का मंदिर है। जिसकी वो देखभाल करते हैं।।24 फरवरी को रात्रि मे अज्ञात चोरो ने मन्दिर के अन्दर घुसकर दानपात्र-पेटी का ताला तोडकर उसमे रखे रोकड रूपये चुराकर ले गये। घटना का पता उन्हें सुबह 25 जनवरी को चला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को भी सूचना दी। अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस पर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने आसपास की जगहों के CCTV चैक किये व संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ शुरू की। जिसमें संदिग्ध महेन्द्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस अब उससे चोरी का माल बरामद करने के प्रयासों में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *