मुजफ्फरपुर| साइबर बदमाशों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट इलाके के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अखाड़ाघाट निवासी राजीव कुमार से साइबर ठगों ने ऑनलाइन यूपीआई के जरिए अलग-अलग तीन खातों से कुल 2 लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साइबर अपराधियों ने झांसा देकर खाते से रकम ट्रांसफर करा ली। मुजफ्फरपुर| साइबर बदमाशों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट इलाके के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अखाड़ाघाट निवासी राजीव कुमार से साइबर ठगों ने ऑनलाइन यूपीआई के जरिए अलग-अलग तीन खातों से कुल 2 लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साइबर अपराधियों ने झांसा देकर खाते से रकम ट्रांसफर करा ली।


