सहेली ग्रुप ने गोमतीनगर स्थित ग्रैंड जेबीआर होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की प्रायोजक नीलिमा सिंह ने बताया कि इस बार फूलों से होली खेलने की व्यवस्था की गई थी। रंग-बिरंगे फूलों के उड़ते ही पूरा हॉल सुगंध से भर गया। डीजे की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। गीत-संगीत और हंसी-मजाक का माहौल रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कुछ अपनी कहो, कुछ मेरी सुनो” सत्र था, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रीति और मनीषा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। नन्ही कलाकार गौरा ने अपने गीत से सभी को प्रभावित किया। समारोह में दीपशिखा सिंह को ‘होली क्वीन’ का खिताब मिला, जबकि ‘एक्स फैक्टर’ का टाइटल वैश्नवी को दिया गया। ‘अर्ली बर्ड’ का खिताब स्मिता के नाम रहा। “कहियो रे सहेलियों से जो सोनी रही” प्रस्तुति भी दी गई।आयोजन को सफल बनाने में प्रीति, वंदना, रश्मि, अंजना, निरुपमा और बनी सहित सभी सदस्यों ने सहयोग किया।


