प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने का फैसला मोहन यादव सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी से कृषि कैबिनेट कर लौटने के बाद स्टेट हैंगर पर मीडिया से चर्चा में महंगाई भत्ता और एरियर्स की राशि दिए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है मुख्यमंत्री डॉ यादव कहां है कि अब प्रदेश के कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिलेगा इसके साथ ही पेंशनर्स को भी महंगाई राहत देने का निर्णय लिया गया है मुख्यमंत्री ने ने कहा कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की एरियर्स की राशि 6 सामान किस्त में दी जाएगी अभी मिल रहा है 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता नरेंद्र मोदी सरकार दे रही है। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ते की किस्त देने की मांग की जा रही थी जिस पर मोहन सरकार ने अब निर्णय लिया है।


