शिवहर में बाईपास पुल के नीचे अज्ञात शव मिला:मोबाइल-बाइक चाभी और केटामाइन इंजेक्शन बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शिवहर में बाईपास पुल के नीचे अज्ञात शव मिला:मोबाइल-बाइक चाभी और केटामाइन इंजेक्शन बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शिवहर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह शव शिवहर थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर एक छोटे पुल के नीचे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन, बाइक की चाभी, केटामाइन इंजेक्शन और सीरिंज बरामद हुई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नशे के रूप में दुरुपयोग भी सामने आया
चिकित्सकों के अनुसार, केटामाइन एक बेहोशी की दवा है, जिसका उपयोग ऑपरेशन के दौरान दर्द निवारण और बेहोशी के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग मानव और पशु चिकित्सा दोनों में होता है। हालांकि, हाल के वर्षों में इसका नशे के रूप में दुरुपयोग भी सामने आया है। भारत में केटामाइन को नियंत्रित दवा की श्रेणी में रखा गया है। बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के इसका उपयोग या इसे रखना कानूनन अपराध है। मृतक के पास केटामाइन इंजेक्शन क्यों था
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक के पास केटामाइन इंजेक्शन क्यों था। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह किसी बीमारी का इलाज करा रहा था या इसका इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य से किया जा रहा था। मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान और परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। शिवहर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह शव शिवहर थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर एक छोटे पुल के नीचे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शिवहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को तत्काल सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन, बाइक की चाभी, केटामाइन इंजेक्शन और सीरिंज बरामद हुई है। इस बरामदगी के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नशे के रूप में दुरुपयोग भी सामने आया
चिकित्सकों के अनुसार, केटामाइन एक बेहोशी की दवा है, जिसका उपयोग ऑपरेशन के दौरान दर्द निवारण और बेहोशी के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग मानव और पशु चिकित्सा दोनों में होता है। हालांकि, हाल के वर्षों में इसका नशे के रूप में दुरुपयोग भी सामने आया है। भारत में केटामाइन को नियंत्रित दवा की श्रेणी में रखा गया है। बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के इसका उपयोग या इसे रखना कानूनन अपराध है। मृतक के पास केटामाइन इंजेक्शन क्यों था
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक के पास केटामाइन इंजेक्शन क्यों था। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह किसी बीमारी का इलाज करा रहा था या इसका इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य से किया जा रहा था। मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान और परिस्थितियों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *