टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच चार महीने से चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। एक पक्ष के लोगों ने एकराय होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर सोमवार को लाठियों से हमला कर दिया। इससे एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो हुए। घायलों में पति-पत्नी और पति की मां शामिल हैं। घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह करीब दस बजे की है। गांव में ही मारपीट की घटना हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी । घायलों में हेमराज पुत्र गोपाल गुर्जर, उनकी पत्नी माया एवं मां श्याणी देवी शामिल हैं। पति -पत्नी की उम्र करीब 30 साल है। जबकि पति की मां की उम्र करीब 60 साल है। चाय की दुकान पर बैठे युवक पर किया हमला
परिजनों के अनुसार- मुकेश पुत्र हरलाल, हरलाल एवं शिव शंकर ने एक राय होकर चाय की दुकान पर बैठे हेमराज पर आज सुबह पुराने जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर हेमराज की पत्नी और मां मौके पर गई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बरोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का उपचार करवा कर मामले की जांच शुरु की गई।


