बागेश्वर धाम गए परिवार के घर 28 लाख की चोरी:दिनदहाड़े ताला तोड़ उड़ाए 15 तोला सोना और नकदी; SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

बागेश्वर धाम गए परिवार के घर 28 लाख की चोरी:दिनदहाड़े ताला तोड़ उड़ाए 15 तोला सोना और नकदी; SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गंज में दिनदहाड़े 28 लाख रुपए की बड़ी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार 15 फरवरी को बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था, तभी सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। बमीठा पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित और ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द खुलासे की गुहार लगाई है। पीड़ित नारायण सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनका पूरा परिवार बागेश्वर धाम में चल रहे सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर को सूना पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरात, नकदी तथा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 15 तोला सोना, चांदी और 70 हजार नकद ले उड़े चोर चोरों ने घर से लगभग 15 तोला सोना पार कर दिया है। चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, दो हार, मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, दो जोड़ी झुमकी, चार चूड़ियां और एक सोने का सिक्का शामिल है। इसके अलावा एक जोड़ी बड़ी चांदी की पायल, 10 जोड़ी छोटी पायल, चांदी की करधौनी, दो चांदी के गिलास, चार चांदी के सिक्के और करीब 70 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। कुल मिलाकर पीड़ित परिवार को लगभग 28 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। बमीठा थाने में नहीं हुई सुनवाई, तो एसपी से लगाई गुहार पीड़ित नारायण सिंह का आरोप है कि घटना के बाद बमीठा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और न ही चोरों का कोई सुराग लगा है। पुलिस की इसी सुस्ती और लापरवाही के चलते पीड़ित नारायण सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक और आवेदन सौंपकर मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस से इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा करने और फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने की गुहार लगाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *