कानपुर के पनकी स्थित स्वराज आश्रम के वृद्धाश्रम में स्नेह और सम्मान के साथ होली का त्योहार मनाया। श्री राम सेवा मिशन एव शुभ मण्पम् संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को मिठाई और फल वितरित किए गए तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। बुजुर्गों के साथ रंग गुलाल खेला, उनपर फूलों की वर्षा की। सभी संस्था के जुडे सदस्यों ने बुजुर्गों के पैर छूकर अशीर्वाद भी लिया। आश्रम के सभी लोगो ने खुशी मन से रंग गुलाल खेला गुझियां मिठाई खाई। इसके बाद पनकी मंदिर पहुंचकर वहां मौजूद बच्चों को पिचकारी, रंग और मिठाइयां भेंट कीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में काकादेव के शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (IITian), कानपुर यूथ आइकॉन और युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य ईश्वर की सेवा के समान हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी समाजहित के कार्यों में आगे आएं।
अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि बुजुर्गों के साथ सभी त्यौहार में हम उनके साथ शामिल होते है। क्योकि ये लोग आश्रम में रहते है, इनके घर के लोग कहां है आते है या नहीं तो हम ही इनके बच्चे की तरह यहां पहुंच कर इनका आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। ये प्रेरणा हमें संस्था के लिये कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी से मिलती है।
कार्यक्रम में आयुष तिवारी, अमन बाजपेयी, जीशान जी और शुभमंडम ग्रुप के क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व को उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाया।


