दुबई में हैं रणबीर कपूर की एक्ट्रेस, ड्रोन ने उड़ाई उनकी रातों की नींद, पोस्ट में दिया अपडेट

दुबई में हैं रणबीर कपूर की एक्ट्रेस, ड्रोन ने उड़ाई उनकी रातों की नींद, पोस्ट में दिया अपडेट

US-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में गहराते युद्ध के बाद अब खाड़ी देशों में रहने वाले आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों की जान पर भी बन आई है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस और यूएई (UAE) पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इन धमाकों और हमलों की गूंज ने बॉलीवुड को भी हिला कर रख दिया है। जहां पहले सोनम चौहान दुबई में फंसी हुई थीं अब एक और एक्ट्रेस ने बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि उनकी रातों की नींद उड़ गई है।

दुबई में हैं नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri battles sleepless nights in Dubai amid US-Iran conflict)

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों दुबई में हैं और वहां के ताजा हालातों ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया है। नरगिस ने अपनी बालकनी से दुबई डाउनटाउन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में वह अपनी ऊंची इमारत से आसमान की तरफ ताकती नजर आ रही हैं, मानो उन्हें डर हो कि कहीं से कोई मिसाइल या ड्रोन न आ जाए।

Nargis Fakhri battles sleepless nights in Dubai amid US-Iran conflict

पोस्ट में जताई चिंता (Nargis Fakhri post on US-Iran conflict)

नरगिस ने एक भावुक पोस्ट में लिखा, “पिछले दो दिन सचमुच पागल कर देने वाले रहे हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, मन में एक अजीब सी फिक्र और डर बना रहता है क्योंकि आपको पता नहीं होता कि अगले ही पल क्या होने वाला है। डर के मारे नींद भी नहीं आ रही है, दिमाग हर वक्त हाई अलर्ट पर रहता है। इतनी देर हो चुकी है, लेकिन मैं पूरी तरह जागी हुई हूं।”

Nargis Fakhri battles sleepless nights in Dubai amid US-Iran conflict

नरगिस फाखरी के अलावा और भी सेलिब्रिटी ने लगाई गुहार (Nargis Fakhri shares anxiety amid Iran-US tensions in Dubai)

सिर्फ नरगिस ही नहीं, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार इस वक्त यूएई में फंसे हुए हैं। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे सितारों की घर वापसी मुमकिन नहीं हो पा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी इस समय वहीं हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रही हैं।

साउथ सिनेमा के बड़े नाम, जैसे विष्णु मांचू और अजित भी दुबई में अटके हुए हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज भी इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच वहां रहने को मजबूर हैं। एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल है और सभी सितारे अपने होटलों या घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *