India vs West Indies Sanju Samson: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में उस समय हंगामा मच गया जब टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धूल चटा दी है। रविवार, 1 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर हर भारतीय का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, जिन्होंने न केवल बल्ले से आग उगली, बल्कि अपनी टीम को सीधे सेमीफाइनल का टिकट भी दिला दिया। मैच खत्म होने के बाद संजू का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे फैंस ‘रियल केरल स्टोरी’ बता रहे हैं। वहीं, साउथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी संजू सैमसन की तारीफ कर डाली।
संजू सैमसन ने खेली शानदार पारी (India vs West Indies Sanju Samson)
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने महज 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की आतिशी पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। जब भारत को जीत के लिए आखिरी चौके की दरकार थी, संजू ने शानदार शॉट जड़कर मैच खत्म किया।

संजू सैमसन को लोगों ने बताया हीरो (Social Media user comment on Sanju Samson)
जैसे ही मैच भारत ने जीता वैसे ही संजू के भीतर का सारा दबाव बह निकला। उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और घुटनों के बल पिच पर बैठ गए और आसमान की तरफ देखकर हाथ फैलाए और जीसस क्राइस्ट का शुक्रिया अदा किया, फिर हाथ जोड़कर ईश्वर को नमन किया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को भारत की अनेकता में एकता का प्रतीक बताने लगे। फैंस का कहना है कि संजू का यह अंदाज हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म की संस्कृति और भाईचारे को दर्शाता है, जो केरल की असली पहचान है।


सेमीफाइनल में पहुंचा भारत (South Celebrity praised on Sanju Samson)
वहीं, तमिल डायरेक्टर सीएस अमुधन ने भी एक्स पर लिखा ‘द केलर स्टोरी; संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।” मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने संजू सैमसन की पारी को ‘शानदार’ बताया। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। एक्टर-डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने संजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अब तक की सबसे बेहतरीन टी20 इनिंग्स में से एक’। एक्टर प्रकाश राज ने भी संजू को बधाई दी और धन्यवाद दिया।


बता दें, वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होने वाला है।


