खगड़िया में गायत्री डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन:मॉर्डन सुविधाओं से मिलेगा बेहतर और किफायती दांत का ट्रीटमेंट

खगड़िया में गायत्री डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन:मॉर्डन सुविधाओं से मिलेगा बेहतर और किफायती दांत का ट्रीटमेंट

खगड़िया के लक्ष्मी टॉकीज गली में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां ‘गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। शहीद प्रभु नारायण के चेयरमैन डॉ. विवेदानंद यादव ने फीता काटकर क्लीनिक की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इसे खगड़िया में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी शुरुआत बताया। शहर को लंबे समय से आधुनिक दंत चिकित्सा की जरूरत थी उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विवेदानंद यादव ने कहा कि खगड़िया जैसे बढ़ते शहर में आधुनिक दंत उपचार की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। दंत रोगों से जूझ रहे अधिकतर लोग इलाज के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख करते थे। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक के शुरू होने से लोगों को अपना इलाज नजदीक में ही सुरक्षित और किफायती दर पर मिलेगा। डॉ. यादव ने इसे आम जनता के लिए राहत देने वाला कदम बताते हुए कहा, स्वास्थ्य सुविधा हर व्यक्ति का अधिकार है और इस तरह की पहलें लोगों को बेहतर इलाज के करीब लाती हैं। गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक खगड़िया के लिए स्वास्थ्य सेवा में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की मांग: बबलू मंडल उद्घाटन समारोह में मौजूद समाजसेवी बबलू मंडल ने भी क्लीनिक की सराहना की। उन्होंने कहा कि दांतों से जुड़ी बीमारियां अब केवल बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की मौजूदगी से अब खगड़िया के लोगों को दंत रोगों का बेहतर इलाज मिलेगा। ज्यादातर मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की जरूरत है और ऐसे क्लीनिक क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत देंगे। क्लीनिक में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं क्लीनिक की दंत चिकित्सक डॉ. खुशबू ने बताया कि यहां हर तरह की आधुनिक दंत सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि, दांतों की सफाई, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, कृत्रिम दांत, ब्रेसेस एवं एलाइनर, बच्चों के दांतों की विशेष देखभाल, मसूड़ों के रोगों का उपचार, डिजिटल एक्स-रे और हाई-टेक मशीनें, क्लीनिक में मौजूद होंगी। डॉ. खुशबू ने कहा, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता है। यहां आने वाला हर मरीज सुरक्षित माहौल में आधुनिक तकनीक के साथ इलाज पाएगा। सहरसा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी देंगे सेवा क्लीनिक से जुड़े दंत चिकित्सक डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि वे वर्तमान में लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज, सहरसा में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि, अत्याधुनिक और भरोसेमंद दंत उपचार उपलब्ध कराना मेरा उद्देश्य है। खगड़िया में इस क्लीनिक की शुरुआत मरीजों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अन्य दिनों में डॉ. खुशबू मरीजों का इलाज करेंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों में, मनीष चौधरी, लोजपा (रा.) के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, प्रदीप कुमार यादव, डब्लू चौधरी, अवध सिंह, हिमांशु कुमार यादव, अर्जुन यादव और जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने माना कि खगड़िया में इस तरह का क्लीनिक खुलना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी सौगात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। पहले ही दिन पहुंचे मरीज, खुलते ही शुरू हुई जांच क्लीनिक के उद्घाटन के बाद ही मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। कई लोगों ने पहले ही दिन दांतों की जांच कराई। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद शहर में इस स्तर की दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में खगड़िया की नई पहचान बनेगा क्लीनिक गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक के उद्घाटन के साथ खगड़िया में दंत उपचार का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। आधुनिक मशीनों, अनुभवी डॉक्टरों और किफायती इलाज के कारण यह क्लीनिक आने वाले समय में शहर की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि क्लीनिक शहर में दंत चिकित्सा का नया केंद्र बनेगा और मरीजों को अब बेहतर उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। खगड़िया के लक्ष्मी टॉकीज गली में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां ‘गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। शहीद प्रभु नारायण के चेयरमैन डॉ. विवेदानंद यादव ने फीता काटकर क्लीनिक की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इसे खगड़िया में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी शुरुआत बताया। शहर को लंबे समय से आधुनिक दंत चिकित्सा की जरूरत थी उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विवेदानंद यादव ने कहा कि खगड़िया जैसे बढ़ते शहर में आधुनिक दंत उपचार की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। दंत रोगों से जूझ रहे अधिकतर लोग इलाज के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों का रुख करते थे। उन्होंने कहा कि इस क्लीनिक के शुरू होने से लोगों को अपना इलाज नजदीक में ही सुरक्षित और किफायती दर पर मिलेगा। डॉ. यादव ने इसे आम जनता के लिए राहत देने वाला कदम बताते हुए कहा, स्वास्थ्य सुविधा हर व्यक्ति का अधिकार है और इस तरह की पहलें लोगों को बेहतर इलाज के करीब लाती हैं। गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक खगड़िया के लिए स्वास्थ्य सेवा में मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की मांग: बबलू मंडल उद्घाटन समारोह में मौजूद समाजसेवी बबलू मंडल ने भी क्लीनिक की सराहना की। उन्होंने कहा कि दांतों से जुड़ी बीमारियां अब केवल बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की मौजूदगी से अब खगड़िया के लोगों को दंत रोगों का बेहतर इलाज मिलेगा। ज्यादातर मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की जरूरत है और ऐसे क्लीनिक क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत देंगे। क्लीनिक में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं क्लीनिक की दंत चिकित्सक डॉ. खुशबू ने बताया कि यहां हर तरह की आधुनिक दंत सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने विस्तार से बताया कि, दांतों की सफाई, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, कृत्रिम दांत, ब्रेसेस एवं एलाइनर, बच्चों के दांतों की विशेष देखभाल, मसूड़ों के रोगों का उपचार, डिजिटल एक्स-रे और हाई-टेक मशीनें, क्लीनिक में मौजूद होंगी। डॉ. खुशबू ने कहा, स्वच्छता, मरीजों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण इलाज हमारी प्राथमिकता है। यहां आने वाला हर मरीज सुरक्षित माहौल में आधुनिक तकनीक के साथ इलाज पाएगा। सहरसा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी देंगे सेवा क्लीनिक से जुड़े दंत चिकित्सक डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि वे वर्तमान में लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज, सहरसा में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि, अत्याधुनिक और भरोसेमंद दंत उपचार उपलब्ध कराना मेरा उद्देश्य है। खगड़िया में इस क्लीनिक की शुरुआत मरीजों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अन्य दिनों में डॉ. खुशबू मरीजों का इलाज करेंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों में, मनीष चौधरी, लोजपा (रा.) के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, प्रदीप कुमार यादव, डब्लू चौधरी, अवध सिंह, हिमांशु कुमार यादव, अर्जुन यादव और जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने माना कि खगड़िया में इस तरह का क्लीनिक खुलना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी सौगात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। पहले ही दिन पहुंचे मरीज, खुलते ही शुरू हुई जांच क्लीनिक के उद्घाटन के बाद ही मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। कई लोगों ने पहले ही दिन दांतों की जांच कराई। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद शहर में इस स्तर की दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में खगड़िया की नई पहचान बनेगा क्लीनिक गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल क्लीनिक के उद्घाटन के साथ खगड़िया में दंत उपचार का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। आधुनिक मशीनों, अनुभवी डॉक्टरों और किफायती इलाज के कारण यह क्लीनिक आने वाले समय में शहर की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि क्लीनिक शहर में दंत चिकित्सा का नया केंद्र बनेगा और मरीजों को अब बेहतर उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *