CG News: खरोरा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पति को थार से कुचला

CG News: खरोरा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर पति को थार से कुचला

CG News: खरोरा इलाके में हुए ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के लिए आरोपियों ने रायपुर से थार किराए पर ली थी। इसी से युवक को बाइक सहित कुचल दिया था।

पुलिस के मुताबिक खरोरा निवासी किशोर (27) की लाश सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सडक़ किनारे मिली थी। उसके शरीर पर चोट और घसीटने के निशान थे। कुछ दूर में उसकी बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया।

पूछताछ में मृतक की पत्नी रोशनी ने बताया कि लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप से उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी किशोर को हो गई थी। इस कारण झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर उसने लिलेश के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। लिलेश ने अपने भाई अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल और उसके दोस्त देवेंद्र कुमार देवांगन को भी इस साजिश में शामिल कर लिया।

कुचलने के बाद मरते देखते रहे आरोपी

पत्नी ने किशोर को रात करीब 9 बजे अपनी बहन को लाने के लिए बिठिया भेजा था। इस दौरान खरोरा-रायपुर रोड पर लिलेश साथियों के साथ थार में बैठा था। किशोर जब सागौन वाटिका के सामने पहुंचा, आरोपियों ने थार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे किशोर बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे मेन रोड से घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसकी मौत होने का इंतजार करते रहे। आरोपियों ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *