दरभंगा के बाजितपुर और मनीगाछी थाना क्षेत्र में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में करीब 246 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शराब बनाने का सामान भी मिला है। मौके से तीन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डैनी टोला निवासी साकेत कुमार यादव के घर छापेमारी की। यहां से साकेत कुमार यादव, अमित कुमार यादव और सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। तीनों अपने घर में शराब बनाकर बेचते थे। भारी मात्रा में शराब बरामद छापेमारी में 128.250 लीटर पैक विदेशी शराब,107.500 लीटर शराब निर्माण में इस्तेमाल होम्योपैथिक दवा, 526 लीटर किनले वाटर, 5 लीटर काला लिक्विड, एक बड़ा सीएनजी सिलेंडर, 4200 बोतल का ढक्कन, 3000 पीस स्टीकर, 2218 पीस लोगो स्टीकर,1600 पीस शीशे की खाली बोतल, 4400 होम्योपैथिक मेडिसीन की खाली बोतल बरामद किया गया है। पोखर के किनारे छिपाकर रख गई थी शराब इसके अलावा बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में मीरचक गांव में भी रविवार देर रात डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी की गई। पोखर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 117.945 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरभंगा के बाजितपुर और मनीगाछी थाना क्षेत्र में होली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में करीब 246 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शराब बनाने का सामान भी मिला है। मौके से तीन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डैनी टोला निवासी साकेत कुमार यादव के घर छापेमारी की। यहां से साकेत कुमार यादव, अमित कुमार यादव और सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। तीनों अपने घर में शराब बनाकर बेचते थे। भारी मात्रा में शराब बरामद छापेमारी में 128.250 लीटर पैक विदेशी शराब,107.500 लीटर शराब निर्माण में इस्तेमाल होम्योपैथिक दवा, 526 लीटर किनले वाटर, 5 लीटर काला लिक्विड, एक बड़ा सीएनजी सिलेंडर, 4200 बोतल का ढक्कन, 3000 पीस स्टीकर, 2218 पीस लोगो स्टीकर,1600 पीस शीशे की खाली बोतल, 4400 होम्योपैथिक मेडिसीन की खाली बोतल बरामद किया गया है। पोखर के किनारे छिपाकर रख गई थी शराब इसके अलावा बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में मीरचक गांव में भी रविवार देर रात डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी की गई। पोखर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 117.945 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


