राजस्थान और महाराष्ट्र की हालिया घटनाओं के बाद बिहार में अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है। पटना के भीतर 150 से अधिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया है। इनमें कोचिंग संस्थान, अवैध होटल-हॉस्टल, अस्पताल और बहुमंजिला इमारतें शामिल हैं। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि अब तक करीब 80 संस्थानों की जांच हो चुकी है। कई जगह गंभीर खामियां मिली हैं। संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तय समय में सुधार नहीं हुआ तो FIR दर्ज कराई जाएगी। कुछ मामलों में वैधानिक एजेंसियों को भी पत्र लिखा गया है।
कहां-कहां मिली खामियां राज्य अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि, ऐसी संस्थाओं में फायर सेफ्टी को लेकर कई खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि— इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे संस्थानों को पहले भी निर्देश दिया गया था कि मानकों को पूरा कर लें। बावजूद इसके अभी तक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अग्निशमन विभाग अब इनके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा। मुसल्लहपुर, कंकड़बाग और बोरिंग रोड में सबसे ज्यादा गैदरिंग
पटना के अंदर मुसल्लहपुर कंकड़बाग बोरिंग रोड का इलाका कोचिंग संस्थानों का हब है। यहां सबसे अधिक गैदरिंग होती है। यहां पर कई ऐसी संस्थाएं हैं, जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अग्निशमन विभाग का भी इन इलाकों की संस्थाओं पर पैनी नजर है। एक टीम गठित की गई है, जो लगातार ऐसी संस्थाओं में जा रही है और उनके मानकों की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल. आज भी अग्निशमन विभाग की कार्रवाई चल रही है। टीम सुबह से 10 से अधिक संस्थाओं की पड़ताल कर चुकी है। राजस्थान और महाराष्ट्र की हालिया घटनाओं के बाद बिहार में अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है। पटना के भीतर 150 से अधिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया है। इनमें कोचिंग संस्थान, अवैध होटल-हॉस्टल, अस्पताल और बहुमंजिला इमारतें शामिल हैं। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि अब तक करीब 80 संस्थानों की जांच हो चुकी है। कई जगह गंभीर खामियां मिली हैं। संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। तय समय में सुधार नहीं हुआ तो FIR दर्ज कराई जाएगी। कुछ मामलों में वैधानिक एजेंसियों को भी पत्र लिखा गया है।
कहां-कहां मिली खामियां राज्य अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि, ऐसी संस्थाओं में फायर सेफ्टी को लेकर कई खामियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि— इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे संस्थानों को पहले भी निर्देश दिया गया था कि मानकों को पूरा कर लें। बावजूद इसके अभी तक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अग्निशमन विभाग अब इनके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा। मुसल्लहपुर, कंकड़बाग और बोरिंग रोड में सबसे ज्यादा गैदरिंग
पटना के अंदर मुसल्लहपुर कंकड़बाग बोरिंग रोड का इलाका कोचिंग संस्थानों का हब है। यहां सबसे अधिक गैदरिंग होती है। यहां पर कई ऐसी संस्थाएं हैं, जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अग्निशमन विभाग का भी इन इलाकों की संस्थाओं पर पैनी नजर है। एक टीम गठित की गई है, जो लगातार ऐसी संस्थाओं में जा रही है और उनके मानकों की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल. आज भी अग्निशमन विभाग की कार्रवाई चल रही है। टीम सुबह से 10 से अधिक संस्थाओं की पड़ताल कर चुकी है।


